SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » श्री अजयवीर यादव द्वारा अतिथि शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बयान की "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" ने की घोर भर्त्सना एवं निंदा।

श्री अजयवीर यादव द्वारा अतिथि शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बयान की "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" ने की घोर भर्त्सना एवं निंदा।

 Join  *DSTF* Group for more information 👇👇

JOIN DSTF APP BY  CLICKING THE BELOW LINK

 Delhi School Teachers' Forum 

CLICK BELOW LINK TO

 JOIN DSTF FACEBOOK GROUP FOR MORE UPDATED


प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच*

=================

प्रेस रिलीज

*श्री अजयवीर यादव (अध्यापक शक्ति मंच) द्वारा अतिथि शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने पर जो बयान दिया गया है "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" इसका घोर भर्त्सना एवं निंदा करता है। अतिथि शिक्षकों ने पूरी निष्ठा एवं लग्न से ''शत प्रतिशत'' परिणाम देकर सदैव अपनी काबिलियत को प्रमाणित किया है।*

*साथ ही कुछ तथ्य शिक्षक समाज के सामने रखना चाहता है:--*

*(1) नियमित शिक्षकों की रिक्तता में अतिथि शिक्षक/ शिक्षिकाओं साथियों ने 'न्यूनतम मेहनताने एवं बिना किसी अवकाश' के पूरी लग्न एवं निष्ठा के साथ शिक्षा निदेशालय को ''शत प्रतिशत'' परिणाम देकर सदैव अपनी काबिलियत को प्रमाणित किया है और सदैव नियमित शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल करने में तन-मन-धन से सहयोग किया है।*

*(2) सभी अतिथि शिक्षकों की शैक्षिक योग्यताएं शिक्षा निदेशालय के रिक्रूटमेंट रूल्स या मापदंड के अनुरूप पूरी है तो उनकी योग्यता पर कैसे प्रश्न चिन्ह लगया जा सकता है।*

*(3) GSTA जिसका गत चुनाव जुलाई 2014 में हुआ था, वह मात्र 2 वर्ष के लिए चुनी गई थी जिसका 1 वर्ष अधिकतम एक्सटेंशन हो सकता था। इसका तात्पर्य यह है कि जुलाई 2017 में GSTA का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।*

*(4) इस GSTA का कार्यकाल वर्ष 2017 से समाप्त हो चुका है , तो श्री अजय वीर यादव जी किस कैपेसिटी से GSTA का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल और GSTA के नाम से अधिकारिक बयानबाजी अखबारों में करते हैं।*

*(5) पिछले 8 वर्षों से लगातार शिक्षकों का किसी ना किसी विषय पर शोषण होता आ रहा है उस समय श्री अजयवीर यादव जी कहां गायब हो जाते हैं लेकिन जहां GSTA के नाम से राजनैतिक या सामाजिक लाभ उठाने की बात होती है तुरंत प्रकट हो जाते हैं।*

*श्री अजय वीर यादव को अतिथि शिक्षकों का मनोबल तोड़ने वाले बयान को तुरंत वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए और यदि अखबार ने आपकी सहमति के बगैर या आपके दिए गए एक बयान के बिना आप का बयान छापा है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए।*


*प्रेषक*


*डॉ प्रदीप डागर*

*अध्यक्ष*

*प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच*


Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS