SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » लोकतान्त्रिक अध्यापक मंच की टीम ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयों से मिल कर - अतिथि शिक्षकों की समस्याओं , GSTA चुनाव, नव-चयनित शिक्षकों की जोइनिंग से रिलेटेड समस्याओं और 72 शिक्षकों को बर्खास्त के नोटिस के बारे में के बारे में विस्तार से बातचीत और समाधान।

लोकतान्त्रिक अध्यापक मंच की टीम ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयों से मिल कर - अतिथि शिक्षकों की समस्याओं , GSTA चुनाव, नव-चयनित शिक्षकों की जोइनिंग से रिलेटेड समस्याओं और 72 शिक्षकों को बर्खास्त के नोटिस के बारे में के बारे में विस्तार से बातचीत और समाधान।

   Click Here to Join 👉 DSTF FACEBOOK GROUP 

            JOIN DSTF KOUTMBH APP BY CLICKING THE BELOW LINK FOR MATERIAL FOR the PREPARATION OF VICE-PRINCIPAL EXAM👉👉 Delhi School Teachers' Forum 

               👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

साथियों नमस्कार, DSTF की टीम ने FY 2022 -23 के लिए एक आटोमेटिक इनकम टैक्स कैलकुलेटर बनाया है। जिसकी सहायता से आप अपने आप अपने डेस्कटॉप /लैपटॉप पर अपनी बेसिक पे, TA स्लैब और सेविंग्स एंड डिडक्शन्स भर के अपना इनकम टैक्स कैलकुलेट दोनों पुराने और नए स्लैब में  कर सकते है। इनकम टैक्स कैलकुलेटर में इन्क्रीमेंट भी अपने आप लगेगी।  इसमें इम्प्रूवमेंट के लिए कमेंट जरूर करें। धन्यवाद 

Use it on Desktop/Laptop for best Result


यदि इनकम टैक्स कैलकुलेटर में कोई त्रुटि हो तो कृपया हमे निचे दिए लिंक पर मैसेज करें या कमैंट्स करें, जिससे हम उस मे सुधार कर सकें  👉Delhi School Teachers' Forum

👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
👇👇👇👇👇👇

साथियों नमस्कार 🙏🏼🙏🏼

           हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप लोग शीतकालीन अवकाश का सपरिवार आनंद ले रहे होगें, लेकिन आपकी शिक्षक समाज हित में समर्पित लोकतांत्रिक अध्यापक मंच की टीम हर दिनों की तरह आज भी शिक्षक समाज सेवा में शिक्षा मुख्यालय पुराना सचिवालय पहुंची।

आज मंच के अध्यक्ष भाई कृष्ण कुमार फौगाट जी की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक अध्यापक मंच की टीम शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मिली।

एक लंबी चर्चा के बाद बहुत से बिंदुओं को हल कराया गया।

1,, जीएसटीए का चुनाव जल्द से जल्द करवाया जाए तथा इससे सम्बन्धित प्रक्रिया शीघ्र अति शीघ्र शुरू करके चुनाव की तिथि की घोषणा करें।

2,72 टीचर जिन्हें बर्खास्त करने का आदेश विभाग ने जारी कर रखा है उनके विषय में पहले भी हमने विभाग को न्यायसंगत कारवाई के लिए कहा था तथा आज इसी चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हमने विडियो ग्राफी की तिथि तय करके इससे प्रभावित सभी टीचर्स को आदेश जारी कर दिए हैं।अब बहुत जल्दी इन सभी साथियों को इंसाफ मिल पाएगा।

3, जो साथी टीजीटी से प्रवक्ता के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। विभाग द्वारा उनको अपनी चॉइस का ऑप्शन दिया जा चुका है। सभी उसे भर दें अगर आपके निवास से पसंदीदा विद्यालय ज्यादा दुरी पर है तो आगे जैसे ही आपके निवास के आसपास में संबंधित विषय की पोस्ट खाली होगी, आपको वहां पर स्थानांतरित करवा दिया जाएगा। ये हमने पहले भी कई बार करवाया है तथा पदोन्नत सभी साथियों को घर के नजदीक स्कूल दिलवाया है।

4, जिन अतिथि शिक्षक साथियों का स्थाई भर्ती में चयन हो गया है उन्हें विभाग की ओर से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था   जिनका अब समाधान करवा दिया गया है।

5,, जो हमारे नव चयनित टीचर्स हैं उनके सामने में बहुत सी समस्याएं आ रही थीं। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित इन अध्यापकों ने जब भाई श्री कृष्ण फौगाट जी को बताया कि वेरिफिकेशन के बाद भी जॉइनिंग नहीं हो पा रही है और कुछ के विश्वविद्यालयों के प्रमाण पत्र मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे उनमें अन्य प्रकार की त्रुटियां पाई गई । इन सब बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने हमें यह आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करके सभी को बहुत जल्दी ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।   

6,  विभाग ने हमें 10 दिसंबर तक सब की जॉइनिंग देने के लिए पक्का आश्वासन दिया है। 

7, सभी विषयों के डी वी का सर्कुलर भी जारी करवा दिया गया है अब सभी नव चयनित साथी इसके हिसाब से अपनी तैयारी करें।

8, लोकतांत्रिक अध्यापक मंच ने प्रभावी ढ़ंग से अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी तथा दो ओर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन केंद्रों की संख्या बढ़ावाई गई है।

 9, सुदूर -प्रदेशों से आए हुए चयनित अभ्यर्थियों की एक सामान्य शिकायत थी कि विभाग में उन्हें सूचना सही नहीं दी जाती है तथा व्यवहार भी सही ना होकर हमें भ्रमित किया जाता है। इस बिंदु को मंच ने अत्यंत गंभीरता से लिया क्योंकि शिक्षक सम्मान हमारी प्राथमिकताओं में है।

 मंच की गंभीरता के चलते विभाग द्वारा पुछताछ खिड़की बनाईं जाएगी तथा जिम्मेदार व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा जो जनसंपर्क का कार्य करेगा और उनको सही -सही जानकारी देगा।

विभाग ने उपरोक्त बिंदुओं पर तुरंत विचार किया और लोकतांत्रिक अध्यापक मंच की टीम को आश्वासन दिया कि यह कार्य शीघ्र से शीघ्र 10 दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा और सब को नियुक्तियां दे दी जाएंगी। नव चयनित सभी टीचर्स को लोकतांत्रिक अध्यापक मंच शिक्षा विभाग में कार्यभार ग्रहण करने पर ह्रदय से वंदन, अभिनंदन व स्वागत करता है तथा आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

                धन्यवाद🙏🏼🙏🏼  


 *हरिओम आकाश*                                                                              *कृष्ण कुमार फौगाट*,

*प्रेस सचिव*                                                                                                                                *अध्यक्ष*, 

*लोकतांत्रिक अध्यापक मंच दिल्ली प्रदेश*                            *लोकतांत्रिक अध्यापक मंच*, *दिल्ली प्रदेश*


 

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS