👉Click Here to Join 👉 DSTF FACEBOOK GROUP
प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच
---------------------------------------------
प्रेस रिलीज
आज "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" के "जिला NORTH-WEST B (1)" का आयोजन GBSSS निठारी गाँव में कार्यक्रम हुआ। जिसमे मंच के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए l इस सभा में बहुत सारे मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।इसके साथ मंच ने GBSSS बेगमपुर, GBSSS रोहिणी सेक्टर 20 में शिक्षक साथियों से संवाद किया और उनकी GSTA की मजबूती की राय ली
जिनमें प्रमुख विषय इस प्रकार रहे:--
(1) शिक्षकों के किन-किन मुद्दों को घोषणा-पत्र में प्रमुखता से रखा जाए।
(2) राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" के लिए मजबूत टीम निर्माण के लिए शिक्षक समाज के सक्रिय साथियों को आमंत्रित किया जाए।
(3) महिला उम्मीदवारो की भागीदारी अधिक रखने का प्रस्ताव पास हुआ।
(4) संगठन के विस्तार के लिए अलग -अलग विभागों का गठन कर जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि संगठन मजबूत बने l
संरक्षक यशपाल मलिक जी, अध्यक्ष डॉ प्रदीप डागर , केंद्रीय कार्यकारिणी से श्री अशोक कुमार गुप्ता,अंजू अहलावत जी, श्री देवेंद्र यादव, श्री प्रवीण नागर,श्री जगवीर सिंह राहर, श्री अनिल कुमार South से, श्री संजय दहिया, श्री बिबेकानंद मिश्रा, श्री संजय प्रकाश शर्मा, श्री अमरजीत मलिक, डॉ प्रदीप गहलावत ,श्री परमजीत जून, श्री आदेश शर्मा, श्री प्रेम प्रकाश शुक्ला, श्री राजेश छारा, श्री महेश कुमार,श्री सुमित कुमार, मैडम मनीषा गहलावत, मैडम हर्ष वर्धा, श्री अवधेश यादव जी आदि ने भाग लिया। सभा का आयोजन श्री संदीप कौशिक ने किया।
धन्यवाद

