SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच की सभा में घोषणा पत्र में शामिल किये जाने मुद्दे, संगठन को मजबूत बनाना, संगठन को मजबूत बनाने और संगठन का प्रसार-प्रचार करन

प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच की सभा में घोषणा पत्र में शामिल किये जाने मुद्दे, संगठन को मजबूत बनाना, संगठन को मजबूत बनाने और संगठन का प्रसार-प्रचार करन

 Click Here to Join DSTF FACEBOOK GROUP

 *प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच*
---------------------------------------------

          *प्रेस रिलीज*

*आज "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" के "जिला उत्तर -पूर्व" में कार्यक्रम हुआ जिसमे मंच के सभी पदाधिकारी इस सभा में सम्मिलित हुए l इस सभा में बहुत सारे मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ जिनमें प्रमुख विषय इस प्रकार रहे:-*

*(1) शिक्षकों के किन-किन मुद्दों को घोषणा-पत्र में प्रमुखता से रखा जाए*

*(2) राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" के लिए मजबूत टीम निर्माण के लिए शिक्षक समाज के सक्रिय साथियों को आमंत्रित किया जाए।*

*(3) प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच के संगठन का विस्तार*

*(4) दिनांक 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म पर्व पर प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच द्वारा शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर विचार*

*(5) संगठन के विस्तार के लिए सोशल मीडिया और अन्य उपलब्ध संसाधनों पर चर्चा हुई l*

*संगठन का प्रचार प्रसार करने के लिए कुछ कोर ग्रुप बनाए गए जिनमें सोशल मीडिया ....शिक्षकों के हितकारी प्रमुख मुद्दों की जानकारी और उसे प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच की ओर से अपने कार्य नीति बनाने का प्रस्ताव l*

*संगठन के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार सामग्री के लिए समिति*

*प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच में आने वाले शिक्षक साथियों का अभिवादन और अभिनंदन किया गया इसमें विशेष रुप से जिला उत्तर पूर्व में GSTA के पॉकेट मेंबर "श्री आदेश कुमार शर्मा" का प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच में शामिल होना तथा विचारधारा का प्रचार -प्रसार  करने का संकल्प लिया। प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच में श्री विशंभर दयाल शर्मा को संरक्षक- मंडल में भूमिका के सर्व सम्मत प्रस्ताव किया गया जिसमे सभी ने सहमति दी l*

*चेयरमैन श्री लाखन सिंह,अध्यक्ष डॉ प्रदीप डागर , केंद्रीय कार्यकारिणी से श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री मिथिलेश कुमार मिश्रा, श्री संजय दहिया, श्री पवनेश मावी श्री संजय प्रकाश शर्मा, श्री नवीन तोमर,श्री संदीप कौशिक, डॉ प्रदीप गहलावत ,डॉ अशोक कुमार,श्री सुमित कुमार,श्री गजानन कौशिक डॉ ललिता ,डॉ महेश चौधरी आदि ने भाग लिया। सभा का आयोजन श्री नवीन तोमर ने किया।*

*जिले की ओर से श्री महक सिंह सरोहा,श्री ललित कुमार श्री शिव कुमार वर्मा, श्री शैलेश कुमार विश्वकर्मा, श्री रवि शंकर राय, श्री महेंद्र कौशिक, श्री मनोज ठाकुरी, श्री महेश सिंह सरोहा, श्री गजेंद्र मलिक ,श्री राजेश शर्मा, श्री प्रेम शंकर कटारा , श्री सोमबीर डागर श्री केपी तोमर ,श्री जयबीर सिंह,श्री पवन त्रिपाठी, सभा की अध्यक्षता श्री ओम सिंह ने की।*

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS