SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » , » शिक्षक न्याय मंच और प्रगतिशील शिक्षक मंच, यशपाल मलिक- लाखन सिंह मंच को मिलाकर एक नए संघठन "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" का गठन

शिक्षक न्याय मंच और प्रगतिशील शिक्षक मंच, यशपाल मलिक- लाखन सिंह मंच को मिलाकर एक नए संघठन "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच" का गठन

 Click Here to Join DSTF FACEBOOK GROUP

प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच

प्रेस रिलीज

शिक्षक एकता के इतिहास में आज 02 अप्रैल 2022 का दिन ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मीटिंग की अध्यक्षता श्री लाखन सिंह जी ने की है।

GSTA  के गठन के बाद से ही समय-समय पर विभिन्न संगठनों के विघटन/बंटवारे की खबरें सदैव मन को विचलित करती रही है एवं सभी शिक्षकों के  मन में सदैव  एक प्रश्न उठता रहा है कि क्या हम दिल्ली के शिक्षक एक साथ मजबूती से संघर्ष नहीं कर सकते ?

इसी विचार के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षक न्याय मंच, प्रगतिशील शिक्षक मंच,  यशपाल मलिक- लाखन सिंह मंच ने मिलकर इस ऐतिहासिक पहल के लिए बड़ी सोच, खुले ह्रदय के साथ छात्र हित, शिक्षक हितों के लिए  एकता का संदेश देते हुए दिल्ली के शिक्षकों की मजबूत आवाज के रूप में "प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच"  के गठन की घोषणा करता है संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्व सहमति से श्री डॉ प्रदीप डागर जी को सौंपी गई।

संगठन का नया स्वरूप इस प्रकार होगा।  

चैयरमैन                   श्री लाखन सिंह, 

मुख्य संरक्षक           श्री बी के नैन, 

संरक्षक                    श्री जयदेव सिंह हुड्डा, श्री यशपाल मलिक, 

                                श्री के एन मिश्रा 

संयोजक                 श्री अशोक कुमार गुप्ता  

सह-संयोजक           डॉ हरिओम शर्मा 


संगठन की केंद्रीय कारिणी के सदस्यो श्री डॉ. तपेश्वर महतो, अंजू अहलावत, श्रीमती एकता अमित मरीचि, प्रवीण नागर, संजय कुमार दहिया, संजय प्रकाश शर्मा,डॉ. मिथिलेश मिश्र, जगबीर सिंह राहर, समय सिंह मीणा, प्रेम कुमार शुक्ला,देवेंद्र सिंह यादव, बनी सिंह मीणा,पवनेश मावी, विनोद यादव, दिनेश सिंह कुशवाहा,राजेश छारा, संगीता मान, मदन लाल बैरवा, राजवंती शर्मा संदीप कौशिक, देव प्रकाश शर्मा, ने पूरी निष्ठा व समर्पित होकर शिक्षक हित में कार्य करने की शपथ ली।


जय शिक्षक                                                 जय हिंद

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS