SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » टीम NMOPS द्वारा पुरानी पेन्शन के लिए आज सुबह 9 बजे चलाया जाएगा ट्विटर अभियान

टीम NMOPS द्वारा पुरानी पेन्शन के लिए आज सुबह 9 बजे चलाया जाएगा ट्विटर अभियान

 *ट्विटर अभियान*

🔥🔥🔥🔥🔥

#myrightOPS

*सम्मानित क्रांतिकारी साथियों,*

कल के ट्विटर अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अपने अपने विभाग के कर्मचारियों से लगातार ट्वीट करने की अपील करें, और साथ ही अधिक से अधिक ट्वीट हो सके इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें:-

❇️अपने अपने विभाग में सभी कर्मचारियों से अपील करें कि वे कल प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्विटर पर एक्टिव रहें।

❇️जिन साथियों के ट्विटर एकाउंट नहीं हैं उन्हें ट्विटर पर एकाउंट बनाने के लिए प्रेरित करें।

❇️ट्वीट करते समय हैशटैग का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें,एक भी चूक होने पर हैशटैग बदल जाता है, ध्यान रखें हैशटैग *#myrightOPS* है।

❇️सभी से अपील करें कि ट्वीट करते समय नए नए स्लोगन, और ops से सम्बंधित पोस्टर ट्वीट में अटैच अवश्य करें।

❇️अपने ट्वीट को PM,वित्त मंत्री, PTI, ANI,अन्य मीडिया संस्थान, और टीम NMOPS दिल्ली के अध्यक्ष महोदय और महासचिव व मीडिया प्रभारी को अवश्य टैग करें।

❇️सभी साथी ट्विटर पर एक दूसरे को ज़रूर फॉलो करें।

❇️आप सभी को तैयार ट्वीट उपलब्ध करवाए जाएंगे,इसलिए कोशिश करें कि अधिक से अधिक संख्या में कॉपी पेस्ट करके #myrightOPS को टॉप ट्रेंड करवाया जाए।

❇️अपने अपने विभाग और कार्यालय में ट्वीट करने हेतु कुछ सक्रिय साथियों की टीम बना पाए तो ज्यादा बेहतर होगा जिससे थोड़ी ही देर में वे सैकड़ों ट्वीट कर सकते हैं।

❇️अभियान को सफल बनाने में जो भी व्यक्तिगत प्रयास किये जा सकते हैं उन्हें अवश्य करें।

आशा है कि कल आप सभी अपने विभागों से रिकॉर्ड स्तर पर इस मांग को उठाएंगे जिससे सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाई जा सके।

आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएँ🙏


आपका अपना:-

*पेंशनविहीन विनोद यादव *

प्रवक्ता,शिक्षक न्याय मंच व

मीडिया प्रभारी 

टीम NMOPS दिल्ली

*9310561774*

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS