SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » शिक्षक न्याय मंच कार्यकरिणी की मीटिंग में चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन व कार्यकारिणी विस्तार हेतु 11 सदस्यीय कमेटी गठन का प्रस्ताव पारित

शिक्षक न्याय मंच कार्यकरिणी की मीटिंग में चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन व कार्यकारिणी विस्तार हेतु 11 सदस्यीय कमेटी गठन का प्रस्ताव पारित

 Click to Download DATE SHEET for Class IX to XII and MCQ links for All Subjects

 

*🇮🇳शिक्षक न्याय मंच(रजिo)🇮🇳*

*"प्रेस विज्ञप्ति"*

--------------------------------------------

*आज दिनांक 05.12.21 को डॉ० प्रदीप डागर जी की अध्यक्षता में दिल्ली प्रदेश के शिक्षकों की "प्रथम  ऑनलाइन शिक्षक आम सभा" सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें जुड़े  शिक्षकों ने GSTA चुनाव की समयबद्व अनिवार्यता एवं कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों व समाधान के अतिरिक्त टीचर्स सम्बंधी प्रत्येक कार्य को पेपरलेस ,ऑनलाइन व समयबद्व माध्यम जैसे अनेक बहुमूल्य विचार सांझा किए।*

 *शिक्षक न्याय मंच के कार्यकारिणी विस्तार के प्रस्ताव को भी सहमति देते हुए ,आज श्री बनी सिंह मीणा जी व उनके अन्य साथी शिक्षकों ने मंच की सदस्यता भी ग्रहण की।एवम उनको मंच का उपाध्यक्ष मनोनीत किया* 

*विद्यालयों में हमारे कार्य सहयोगी IT व DEO साथियों ने शिक्षक न्याय मंच के द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, श्री आदित्य यादव के नेतृत्व में सभी IT व DEO को संगठित करके "शिक्षक न्याय मंच की IT/DEO WING" बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।*

*इसके अतिरिक्त GSTA चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन व कार्यकारिणी विस्तार हेतु  11 सदस्यीय कमेटी गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसने जुझारू एवं शिक्षक हित के लिए प्रयासरत शिक्षकों विशेषतः पिछले कुछ 8-10 वर्षों में  MCD से प्रमोट हुए शिक्षक साथियों व नव-जॉइनिंग प्राप्त युवाओं को भी मौका देने के साथ साथ सर्विस रूल्स/फाइनेंस मैटर्स सम्बंधी कार्यक्षेत्र में अनुभवी एवं विशेष योग्यता प्राप्त शिक्षकों का मंच से जुड़ने का आह्वान किया।*

*इच्छुक साथी शिक्षक न्याय मंच से जुड़ने व सुझाव के लिए निःसंकोच संपर्क करें:: 9210200012*


*धन्यवाद*


*डॉ० प्रदीप डागर*

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS