SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » TGT से लेक्चरर पदों पर हुई पदोन्नति उपरान्त स्कूल आबंटन में हुई त्रुटियों के संदर्भ में शिक्षक न्याय मंच का शिक्षा निदेशक को पत्र।

TGT से लेक्चरर पदों पर हुई पदोन्नति उपरान्त स्कूल आबंटन में हुई त्रुटियों के संदर्भ में शिक्षक न्याय मंच का शिक्षा निदेशक को पत्र।


*🇮🇳 शिक्षक न्याय मंच (रजि) 🇮🇳*
======================


सेवा में,

निदेशक शिक्षा,

शिक्षा निदेशालय, पुराना सचिवालय,

दिल्ली सरकार।

विषय:-  TGT से लेक्चरर पदों पर हुई पदोन्नति उपरान्त स्कूल आबंटन में हुई त्रुटियों के संदर्भ में।

महोदय,

"शिक्षक न्याय मंच" विभाग द्वारा कल जारी की गई TGT से  लेक्चरर की पदोन्नति उपरांत स्कूल आबंटन सूची में कुछ त्रुटियां सामने आई है जिसके समाधान के लिए आपसे निवेदन है जो कि निम्नलिखित है :-

(1) पिछले दिनों विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए जारी PFC को आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया था लेकिन कल जारी स्कूल आबंटन सूची में उन विद्यालयों में भी पोस्टिंग दी गई हैं जो कि PFC में रद्द हो गए थे। कृपया इस त्रुटि को तुरंत संज्ञान में लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

(2) महिला शिक्षिकाओं के निवेदन लगातार शिक्षक न्याय मंच को प्राप्त हो रहे हैं कि उनको विभाग द्वारा जारी सूची  में BOYS स्कूल दे दिए गए हैं जो कि उनके घर से अत्याधिक दूर हैं जबकि यदि रिक्तियां कम थी तो उनके नजदीक के BOYS स्कूल में रिक्त पद होते हुए भी नही दिए गए। आपसे निवेदन हैं कि उनके घर के नजदीक के विद्यालय दिए जाए।

*धन्यवाद*

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS