SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » DA- एरियर को लेकर बड़ा अपडेट -कितना मिल सकता है एरियर? केंद्रीय कर्मचारियों को शनिवार के दिन मिलेगी बड़ी खुशखबरी

DA- एरियर को लेकर बड़ा अपडेट -कितना मिल सकता है एरियर? केंद्रीय कर्मचारियों को शनिवार के दिन मिलेगी बड़ी खुशखबरी

7th Pay Commission latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों को शनिवार के दिन बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. महंगाई भत्ता (DA) और एरियर समेत कई मुद्दों पर 26 जून को अहम बैठक होने जा रही है.


7th Pay Commission latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों को शनिवार के दिन बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. महंगाई भत्ता (DA) और एरियर समेत कई मुद्दों पर 26 जून को अहम बैठक होने जा रही है. बैठक में पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से फ्रीज चल रहे DA को बढ़ाने और उसके पेमेंट पर चर्चा होनी है. इसके अलावा बैठक में 10 बड़े मुद्दों पर बातचीत होगी. महंगाई भत्ते (Dearness allowance news in Hindi) के अलावा दूसरी कई डिमांड भी एजेंडे में शामिल हैं. कुल 29 मुद्दों की लिस्ट तैयार की गई है. नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, वित्त मंत्रालय के अधिकारी और DoPT के प्रतिनिधि इस मीटिंग में रहेंगे. मीटिंग की अध्यक्षता कैबिनेट सेक्रेटरी करेंगे.

कौन से 10 मुद्दे हैं सबसे अहम


- CGHS से बाहर सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू हो.
- CGHS की सुविधा जिन शहरों में नहीं है वहां पेंशनर्स को घरेलू खर्च का रीइम्बर्समेंट मिले.
- हॉस्पिटलाइजेशन रीइम्बर्समेंट (Reimbursement) का प्रावधान.
- अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों का हॉस्पिटल पेंशट केयर अलाउंस.
- कर्मचारियों को मिलने वाला मेडिकल एडवांस.
- कर्मचारी की विधवा पत्‍नी को भत्‍ता दिया जाए.
- ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम का रिवीजन.
- महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर लगी रोक हटे.
- 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए लोगों को General Provident fund (GPF) की सुविधा.
- 7वें वेतन आयोग की सभी विसंगतियां खत्‍म हों.

मीटिंग में होगा DA पर फैसला


DA की कुल तीन किस्तों का भुगतान होना है. लेकिन, यह कैसे होगा इसे तय किया जाएगा. महंगाई भत्ता (DA Hike) 11 फीसदी बढ़ना तय है. मीटिंग सफल रहने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 11 फीसदी का इजाफा हो जाएगा. हालांकि, यह सिर्फ बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर कैलकुलेट होता है. अगर किसी की सैलरी 20000 रुपए है तो 11 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 2200 रुपए बढ़ जाएंगे. JCM सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, Dearness Allowance के एरियर का मुद्दा सबसे अहम है. क्योंकि, 18 महीने से कर्मचारी अपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं. उनकी डिमांड है कि एरियर का भी भुगतान होना चाहिए.

कितना मिल सकता है एरियर?


पिछले 18 महीने का DA एरियर (DA Arrear payment) दिए जाने की मांग है. नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है. वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक आ सकता है.

स्रोत : ZEE NEWS

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS