SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » कोविड संक्रमित अध्यापकों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने हेतु - शिक्षक न्याय मंच का शिक्षा निदेशक को पत्र

कोविड संक्रमित अध्यापकों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने हेतु - शिक्षक न्याय मंच का शिक्षा निदेशक को पत्र

Click Here Online Tests for IX Class for All Subjects.

Click Here for online Tests for X Class all subjects

Click Here for XII class online Tests and their performance of All Subjects based on DoE classes.



🇮🇳 *शिक्षक न्याय मंच (रजि)* 🇮🇳
=========================
*माननीय निदेशक शिक्षा,*
 *शिक्षा निदेशालय,*
*पुराना सचिवालय,दिल्ली सरकार।*

*विषय:- कोविड संक्रमित अध्यापकों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने हेतु।*

*महोदय,*

*" शिक्षक न्याय मंच" को दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों से लगातार शिक्षकों की ओर से बार-बार निवेदन आ रहे हैं कि विद्यालयों में शिक्षक कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं।*
*शिक्षक न्याय मंच आपके कार्यालय से निम्नलिखित मुद्दों पर स्पष्टता के आदेश जारी करने हेतु निवेदन करता है।*

*(1) शिक्षकों के ऑन ड्यूटी कोविड पॉजिटिव होने पर उनको कौन सा अवकाश देय होगा ? क्योकि अधिकतर HOS शिक्षकों की EL/HPL लगा रहे है।*

*(2) कोविड संक्रमित शिक्षक के सीधे संपर्क में आए अन्य शिक्षकों  के विषय में क्या निर्देश हैं ? क्योंकि HOS आपदा नियमावली को नही मान रहे है। किसी भी सीधे सम्पर्क में आने वाले शिक्षक को HOME QUARANTINE की अनुमति नही दी जा रही।*

*(3) विद्यालय में संक्रमित शिक्षक होने पर  स्टाफ रूम/ एग्जाम रूम इत्यादि स्थान जहां पर उनकी सीट है उसके डिसइन्फेक्शन के लिए कोई नियम पालन नही किया जा रहे। ना ही सम्बंधित  HOS  को  जिला कार्यालय से कोई स्प्ष्ट निर्देश दिए जा रहे। आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त मामले में DDE/HOS को स्प्ष्ट निर्देश जारी किए जाए। ताकि शिक्षकों में भय की भावना समाप्त की जा सके।*

*धन्यवाद।*

*भवदीय*

*डॉ. प्रदीप डागर*
*अध्यक्ष*
Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS