SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » दिल्ली अध्यापक परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने शिक्षा निदेशक के साथ मीटिंग में अपनी बात को मजबूती से रखते हुए कहा कि पुराने RR के अनुकूल ही प्रोन्नति होनी चाहिए

दिल्ली अध्यापक परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने शिक्षा निदेशक के साथ मीटिंग में अपनी बात को मजबूती से रखते हुए कहा कि पुराने RR के अनुकूल ही प्रोन्नति होनी चाहिए

Click Here for 12 class online Tests and their performance of All Subjects based on DoE classes.

Click Here for online Tests for 10 Class all subjects

प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा विभाग के पिलर हैं शिक्षक - शिक्षा निदेशक

आज दिनांक 21 अगस्त 2020 को शिक्षा निदेशक श्रीमान उदित प्रकाश राय जी ने दिल्ली अध्यापक परिषद सहित सभी शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल को 11.30 बजे  बुलाकर recruitment rules पर विस्तृत विचार विमर्श किया।सभी संगठनों ने एक स्वर से पुराने RR को ही रहने देने का आग्रह निदेशक महोदय से किया। परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने अपनी बात को मजबूती से रखते हुए कहा कि पुराने RR के अनुकूल ही प्रोन्नति होनी चाहिए क्योंकि नई शिक्षा नीति के आने से स्वतः ही सब कुछ बदलने वाला है इसलिए अभी RR में किसी प्रकार का बदलाव उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर बदलना ही है तो वर्तमान RR की त्रुटियों को सुधारा जाय जिसमें संस्कृत और हिंदी के अध्यापकों को भी अन्य विषय से स्नातकोत्तर करने पर दूसरे विषय में पीजीटी के रूप में प्रोन्नति हो,साथ ही  फिजिकल टीचर भी अगर बीएड के साथ किसी विषय से स्नातकोत्तर पास करते हैं तो उस विषय मे प्रोन्नति दी जानी चाहिए।परिषद का स्पष्ट मत था कि कोई TGT अगर बीएड के साथ जिस विषय में स्नात्कोत्तर की उपाधि ली है उसे इसी विषय में पीजीटी प्रोन्नत की जाय। शिक्षा निदेशक महोदय ने सभी बातों पर अपनी सहमति देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपके जायज सुझाव के लिए मुझे अगर किसी के पास जाना पड़े या हाथ जोड़ना पड़े तो वो भी करूँगा। शिक्षक हित और सम्मान मेरी और मेरी पूरी टीम की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षक ही पिलर हैं जिसपर सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का दारोमदार है। सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उनके इस उद्गार से प्रफुल्लित हो उठे क्योंकि पहली बार किसी शिक्षा निदेशक ने शिक्षक को शिक्षा व्यवस्था का औपचारिक रूप से पिलर माना है। शिक्षा निदेशक महिदय ने आश्वस्त किया है कि 15 दिन के अंदर हमलोग पुनः बैठेंगे और इस दिशा में क्या प्रगति हुई और क्या अड़चन है उसपर चर्चा करेंगे। सभी संगठनों के सदस्य अपनी अपनी बात रखते हुए वर्तमान RR के त्रुटि को दूरकर यथास्थिति बनाए रखने की मांग रखी। सभी अध्यापक प्रतिनिधि बैठक के उपरांत अपने शिक्षा निदेशक के कार्यशैली की प्रशंसा किये बिना नहीं रह सके।इस अवसर पर दिल्ली अध्यापक परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश के साथ महामंत्री राजेन्द्र गोयल,राजकीय निकाय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व मंत्री ज्ञानेंद्र मावी उपस्थित रहे। 
अजय कुमार सिंह
अध्यक्ष,राजकीय निकाय
दिल्ली अध्यापक परिषद

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS