SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » , , » अध्यापकों के चार संगठनों की शिक्षा निदेशक की अनुपस्थिति में Special Secretary/Special Director Mrs. Ranjana Deshwal ji से अध्यापकों की समस्याओं से के बारे में मीटिंग।

अध्यापकों के चार संगठनों की शिक्षा निदेशक की अनुपस्थिति में Special Secretary/Special Director Mrs. Ranjana Deshwal ji से अध्यापकों की समस्याओं से के बारे में मीटिंग।




सभी साथियों को नमस्कार

आज दिनांक 28/1/2020 को शिक्षा निदेशक की अनुपस्थिति में Special Secretary/Special Director Mrs. Ranjana Deshwal ji की अध्यक्षता में PGT के R'Rules के संबंध में DASTAN सहित अन्य शिक्षक संगठन GSTA, SC/ST UNION,' SOCIETY FOR TEACHERS CAUSE के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई।

मीटिंग में DASTAN की ओर से अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह यादव जी, और अन्य संगठन की ओर से सी पी0 सिंह जी  , राजकिशोर शर्मा जी,बिजेंद्र सिंह जी, टी0 आर0 मीणा जी  आदि पदाधिकारियो ने तर्को सहित अपना पक्ष रखा।


चर्चा के उपरान्त Mrs. Ranjana Deshwal ji ने DASTAN के ड्राफ्ट दिनाक 28-01-2020 के  निम्न बिन्दुओं पर अपनी सहमति दी --

TGT से PGT में प्रमोशन का कोटा 75% जारी रखा जाएगा।

PGT commerce की पोस्ट को PGT Accountancy तथा PGT Business Studies में परिवर्तित किया जाएगा।

स्नातकोत्तर में सम्बन्धित विषय की अनिवार्यता को समाप्त कर किसी भी विषय में प्रोन्नति की जाएगी। 

सभी विद्यालयों में science stream और कॉमर्स स्ट्रीम को शुरू करने पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। जिससे कि सभी विषय शिक्षकों को प्रमोशन का बराबर का मौका मिल पाए।

DASTAN ने वाईस प्रिंसिपल के R'RS को रिव्यू करने की भी बात भी रखी। जिस पर सभी शामिल सज्जन सहमत दिखे।

नोट :- यहां पर यह बताना आवश्यक है कि आज किसी एक संगठन के साथ मीटिंग नहीं थी , चार संगठन के पदाधिकारी मीटिंग में उपस्थित थे।

Virendra Singh Yadav
(President)
Vinod Nirbhaya
(Gen. Secretary)
and
TEAM DASTAN





Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS