SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » *"शिक्षक न्याय मंच" का प्रतिनिधिमंडल डॉ प्रदीप डागर की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली से चुनाव से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए आधिकारिक बैठक में कूछ मुद्दों पर सहमति बनी।

*"शिक्षक न्याय मंच" का प्रतिनिधिमंडल डॉ प्रदीप डागर की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली से चुनाव से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए आधिकारिक बैठक में कूछ मुद्दों पर सहमति बनी।

🇮🇳 *शिक्षक न्याय मंच (रजि)*🇮🇳
========================
  *प्रेस रिलीज*

*"शिक्षक न्याय मंच"  का प्रतिनिधिमंडल डॉ प्रदीप डागर की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली, कश्मीरी गेट मुख्यालय पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी "डॉ. रणवीर सिंह" IAS से मिला एवम आधिकारिक बैठक हुई। जिसमें निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी :-*

*(1) मतदान पूर्व रात्रि ठहराव में महिला शिक्षकों एवं कर्मचारियों की रिपोर्टिंग वैकल्पिक रहेगा।*

*(2) मतदान वाले दिन की एवज में 1 दिन के अवकाश के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। साथ ही लगातार 36 घंटे कार्य करने के लिए दो सम्पूरक अवकाश दिलाने के लिए चीफ इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को लीव रूल ,सर्विस रूल के अनुसार लिखा जाएगा।*

*(3) प्रेग्नेंट महिला कर्मचारी एवं  सरकारी अस्पताल से दिए गए मेडिकल को सम्बंधित RO को देकर ड्यूटी मुक्त हो सकते है संबंधित RO द्वारा सुनवाई ना करने पर उसकी शिकायत तुरंत मुख्यालय को दे।*

*(4) पिछले चुनाव में देखा गया कि अलग-अलग जगह पर अलग-अलग प्रकार का भुगतान किया गया उसकी एकरूपता एवं उसके लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जाएंगे।*

*(5) मतदान उपरांत EVM जमा होने के बाद DTC बस सभी मुख्य स्थानों पर मतदान कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहेंगी।*

*(6) मतदान उपरांत EVM एवं अन्य दस्तावेज जमा करवाने के स्पष्ट निर्देश एवं गाइडलाइन जारी किए जाएंगे एवं मतदान पार्टी का कार्य केवल रिसेप्शन तक रहेगा।*

*(7) पुरुष  मतदान अधिकारियों रात्रि ठहराव के दौरान उच्च क्वालिटी की व्यवस्था एवं भोजन का वायदा किया।*
*(8) दो पोलिंग बूथ पर एक MTS स्टाफ रहेगा।*
*प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अमित मरीचि ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ,कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप गहलावत , जिला अध्यक्ष NW- B संदीप कौशिक ,सचिव  डॉ.मिथिलेश मिश्रा  मुकेश कुमार ,अजय कुमार ,जिला प्रभारी NWA अमित पाठक  अखिल अग्रवाल ,अशोक नागर ,जिला अध्यक्ष NWA शक्ति फोगाट, राहुल पांडे  उपस्थित रहे।*
 *साथ ही शिक्षक न्याय मंच (MCD) के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री महासचिव विकास पाराशर , महासचिव साउथ एमसीडी संजय चौहान जी उपस्थित रहे।*

*GOVT AIDED SCHOOL wing के अध्यक्ष प्रदीप मान साथी काफी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे।*

*जय शिक्षक जय दिल्ली   जय भारत*



Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS