SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय विधायक श्री मदन लाल जी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया

दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय विधायक श्री मदन लाल जी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया

दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय विधायक श्री मदन लाल जी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया - प्रेस विज्ञप्ति


प्रेस विज्ञप्ति

                             दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने राजकीय निकाय के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश जी के नेतृत्व में माननीय विधायक श्री मदन लाल जी द्धारा शिक्षकों की दिनांक 01.01.2006 से वेतन निर्धारण विसंगतियों को तर्कपूर्ण प्रभावी तरीके से दिल्ली विधानसभा में रखने के लिए पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस विषय पर दिल्ली अध्यापक परिषद द्धारा वर्ष 2009 से अब तक लगातार किये गए प्रयासों को विस्तार से, डॉ.सूर्य देव राणा जी ने माननीय विधायक मदन लाल जी के सामने रखा तो विधायक जी ने दिल्ली अध्यापक परिषद द्धारा किये गए प्रयासों की भूरी भूरी प्रसंशा की और जल्दी से जल्दी इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तथा बताया कि माननीय उप- मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी शिक्षकों की इन न्यायोचित एवं तर्कसंगत मांगों को पूर्ण करने के प्रति गंभीरता से प्रयासरत हैं।    

                        इस अवसर पर राजकीय निकाय के उपाध्यक्ष श्री राज कुमार खटाना जी, डॉ. सुन्दर सिंह परिहार, श्री भरत लाल बंसल जी, श्री परमवीर जी, श्री तरुण कुमार जी, श्री के. आर. के. सिंह जी, श्री ओम प्रकाश शर्मा जी आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।





Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS