SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » GSTA Team की तरफ से आप सभी पदोन्नत होने वाले सभी साथियों को ह्रदय से अनेकानेक मंगलमय शुभकामनाएं व अशेष बधाई।*

GSTA Team की तरफ से आप सभी पदोन्नत होने वाले सभी साथियों को ह्रदय से अनेकानेक मंगलमय शुभकामनाएं व अशेष बधाई।*

*साथियो*
               *नमस्कार*🙏 

*दोस्तो मुझे आप सभी शिक्षक भाई-बहनो को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि हमारे 628 साथियों की PGT से Vice-Principal की पदोन्नति वाली काफी दिनों से अटकी हुई  लिस्ट GSTA के प्रधान सी टी सिंह जी व GSTA Team के अथक प्रयासों​ के कारण विभाग से निकालवा दी गई है तो सबसे पहले GSTA Team की तरफ से आप सभी पदोन्नत होने वाले सभी साथियों को ह्रदय से अनेकानेक मंगलमय शुभकामनाएं व अशेष बधाई।*

*मित्रों हमें पता चला है कुछ साथी जो वरिष्ठ थे और उनके कनिष्ठ की पद्दौन्नति हो गई है वो साथी भी चिंता ना करें,ये क्यों हुआ इसके पीछे कई  कारण हो सकते हैं...आपके GSTA के प्रतिनिधि विभागीय अधिकारियों से बातचीत करके उन साथियों को भी उनका हक दिलवाने के लिए न्यायोचित प्रयास करेंगे।*

*दोस्तो विभाग के अधिकारी इस लिस्ट से पहले ही  R.R.बदलने की कौशिश कर रहे थे लेकिन  आपकी चुनी हुई GSTA ने विभागीय अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाए रखा तथा उनको R.R. बदलने नहीं दिया और आप सबकी पहले की तरह से चली आ ही VP की 100% पदोन्नति करवाई गई।*

*मित्रों आपकी GSTA Team पूरे समर्पण व निस्वार्थ भाव से शिक्षक समाज हित के लिए भागीरथ व सार्थक प्रयास में बहुत जीवटता व जुझारूपन से जुटी हुई है।*

*साथियों हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं  कि जिस ऊर्जा व बुद्धिमत्ता से आपने अब तक विभाग व बच्चों की सेवा की है आप उससे भी ज्यादा लगन,परिश्रम, आत्मिक व अन्तर्मन से जुड़कर बच्चों की सेवा करेंगे तथा परिवार, प्रदेश,देश, समाज को गौरवांवित करेंगें व व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में अपना  बहुमूल्य योगदान देते रहेगें।अन्त में एकबार पुनः बहुत आदर व प्रेम के साथ आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं तथा जल्दी ही tgt से pgt की लिस्ट भी आने वाली है उन सब साथियों को भी हमारी अग्रिम बधाई।*

*सहयोग के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार।*

             विनीत/आपका
        *कृष्ण कुमार फोगाट*
             शा.शिक्षा शिक्षक
        *जीएसटीए*- *सदस्य*
Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS