SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » दिल्ली अध्यापक प्रतिनिधि मंडल ने कुछ बड़े निजी अस्पतालों द्वारा सेवानिवृत्त अस्वस्थ कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं प्रदान करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन।

दिल्ली अध्यापक प्रतिनिधि मंडल ने कुछ बड़े निजी अस्पतालों द्वारा सेवानिवृत्त अस्वस्थ कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं प्रदान करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन।

👇Click Here to Join 👇


कल दिनाँक 28.04.2022 को दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने दिनाँक 18 अपैल 2022 को परिषद द्वारा दिए गए ज्ञापन पर चर्चा हेतु दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री सतेंद्र जैन जी से भेंट कर, दिल्ली सरकार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना (DGEHS) द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत दिल्ली के कुछ बड़े निजी अस्पतालों द्वारा सेवानिवृत्त अस्वस्थ कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं प्रदान करने की अतिसंवेदनशील समस्या को उनके समक्ष रखा, जिस पर मंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए इस विषय पर अपने सचिव से सम्बंधित अस्पतालों से तुरंत इस व्यवहार पर स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया।

प्रतिनिधि मंडल में परिषद के संरक्षक श्री जयभगवान गोयल, अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश, महामंत्री श्री राजेश कुमार पालीवाल, राजकीय निकाय के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र सिंह मावी एवं सहायता प्राप्त निकाय के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS