SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » एसीपी संदीप गुप्ता और एसएचओ के द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए शिक्षक समाज के साथ किए गए अन्याय की घटना के विरुद्ध कल 1 बजे अपराह्न ( 1:00 PM) डीएम शाहदरा कार्यालय में एकत्रित होने का GSTA का आवाहन।

एसीपी संदीप गुप्ता और एसएचओ के द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए शिक्षक समाज के साथ किए गए अन्याय की घटना के विरुद्ध कल 1 बजे अपराह्न ( 1:00 PM) डीएम शाहदरा कार्यालय में एकत्रित होने का GSTA का आवाहन।

CLICK HERE FOR MATERIAL FOR THE PREPARATION OF EXAM FOR THE POST OF PRINCIPAL

Click Here to Join Telegram for more materials for EXAM for the Post of PRINCIPAL


 *GSTA#LAM#GSTA*

*शिक्षक एकता जिंदाबाद*

*जिंदाबाद... जिंदाबाद।


*सम्मानित, संपूर्ण शिक्षक समाज, दिल्ली*

 *सादर नमन* 

      *साथियों जैसा कि आपको विदित है जीएसटीए और लोकतांत्रिक अध्यापक मंच अपने साथियों के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के लिए संघर्षरत हैं (आप सभी समझ ही गए होंगे, नंद नगरी के एसीपी संदीप गुप्ता और एसएचओ के द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए शिक्षक समाज के साथ किए गए अन्याय की घटना) और कोई भी आहुति देने के लिए तैयार है इसलिए लोकतांत्रिक अध्यापक मंच और राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से अनुरोध है कि आप सभी माननीय श्री आजाद सिंह जी के  आग्रह पर हमारे शिक्षक साथियों के साथ हुए अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध कल 1 बजे अपराह्न ( 1:00 PM) डीएम शाहदरा कार्यालय पहुंचें l यह आह्वान राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के यशस्वी अध्यक्ष श्री सी पी सिंह और लोकतांत्रिक मंच के जुझारू, कर्मठ निर्भीक एवं शिक्षक समाज की चिंता करने वाले कार्यकारी अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार फोगाट और पूरी जीएसटीए की टीम की ओर से है l

     *आप सभी समर्पण, त्याग और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कल(13/01/2021) 1:00 बजे डीएम शाहदरा के कार्यालय पर भारी संख्या में पहुंचें ताकि निरंकुश सरकार और उनके अधीन प्रशासन को यह बताया जा सके कि हम अपने साथ होने वाले अन्याय को सहन नहीं करेंगे l*

      *माननीय गुरुजी आजाद सिंह जी की तरफ से संपूर्ण लोकतांत्रिक अध्यापक मंच के पदाधिकारियों और जीएसटीए के सभी चुने हुए पदाधिकारियों के लिए आदेश है कि वह 100% उपस्थिति के साथ डीएम कार्यालय, शाहदरा पर अवश्य मिलेंl*

   *आदरणीय गुरुजी श्री आजाद सिंह कल वहां पर  उपस्थित होंगे।*


*आपका*

 *होशियार सिंह*

 *(महासचिव, लोकतांत्रिक अध्यापक मंच, दिल्ली)*

*हर जोर जुलुम की टक्कर में "संघर्ष" हमारा नारा है.....*

*जो हमसे टक्कराएगा।*

*वो चूर-चूर हो जाएगा।*

*जय शिक्षक   जय भारत*


Note:- Please maintain *CAB*.

*As received on what's app

Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS