SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » GBSSS जहांगीर पूरी K ब्लॉक में प्रिंसिपल हरबीर सिंह ने अतिथि शिक्षक नरेंद्र कुमार पीजीटी हिस्ट्री को थपड मारा।

GBSSS जहांगीर पूरी K ब्लॉक में प्रिंसिपल हरबीर सिंह ने अतिथि शिक्षक नरेंद्र कुमार पीजीटी हिस्ट्री को थपड मारा।

GBSSS जहांगीर पूरी K ब्लॉक में प्रिंसिपल हरबीर सिंह ने अतिथि शिक्षक नरेंद्र कुमार पीजीटी हिस्ट्री को थपड मारा।


साथियों कल हमारे बीच में एक ऐसी घटना हुई जो नही होनी चाहिए थी। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

GBSSS जहांगीर पूरी K ब्लॉक में प्रिंसिपल हरबीर सिंह ने अतिथि शिक्षक नरेंद्र कुमार पीजीटी हिस्ट्री को थपड मार दिया।  बजह एक ब्लाइंड टीचर की हाजरी को लेकर था।

विद्यालय में विगत कुछ समय से उपप्रधानाचार्य का व्यवहार अपने शिक्षकों के प्रति उचित नही था। स्टाफ के साथ बात करने पर जो तथ्य सामने आये वो ये की वो अक्सर शिक्षकों के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करते है, उन्हें नीचा दिखाते है, अध्यापकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते रहे है। कई बार स्टाफ सेक्रेटरी ने उनसे अपने व्यवहार में उचित परिवर्तन लाने के लिए निवेदन भी किया लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही निकला। कल तो उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी जब शाम को विद्यालय बंद होने के उपरांत Visually Impaired शिक्षक राम सिंघ जी की हाजिरी को लेकर उन्होंने अपने ही शिक्षक के ऊपर हाँथ उठा दिया। साथियों एक जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नही की जाती।

घटना की सूचना मिलने पर जिला सचिव संजय दहिया जी, अशोक कुमार गुप्ता जी, अशोक नागर जी, धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी जी विद्यालय पहुँचे और उत्पन्न विषम परिस्थिति का समाधान करने का प्रयास किया। उच्च अधिकारियों से बात भी की गई। सभी साथी उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर समस्यां का हल निकालने का प्रयास करेंगे। हम आप सबको यकीन दिलाते है कि किसी के साथ अन्याय नही होगा। सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथियों हम सब एक परिवार की तरह है और ऐसी बातें घर में ही रहनी चाहिए। हम सब पढ़े लिखे विद्वान है। ऐसी परिस्थिति में कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना आवश्यक है। जिससे कि विद्यार्थियों का, शिक्षकों का और विभाग का हित प्रभावित न हो।

सबसे विनम्र निवेदन है कि प्रेम और व्यवहार बनाये रखे। वर्तमान में यथास्थिति बनाये रखे, मिलजुलकर काम करे, इसी में हम सबका हित है। विद्यालय सुचारू रूप से चलता रहे,विद्यार्थियों का हित प्रभावित न हो जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग के उच्चाधिकारियों से बात होगी। न्याय होगा।
धन्यवाद।
Team GSTA
Disst NW-A
Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS