SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » शिक्षा मंत्री शिक्षक दिवस पर दे सकते है वेतन सम्बन्धित विसंगतियों को दूर करने का जनरल आर्डर पारित करने का तोहफा -GSTA

शिक्षा मंत्री शिक्षक दिवस पर दे सकते है वेतन सम्बन्धित विसंगतियों को दूर करने का जनरल आर्डर पारित करने का तोहफा -GSTA

शिक्षा मंत्री शिक्षक दिवस पर दे सकते है  वेतन सम्बन्धित विसंगतियों को दूर करने का जनरल आर्डर पारित करने का तोहफा -GSTA

सभी साथियों को ह्रदय से प्रणाम:-   🙏

*सबसे पहले आप सभी मित्रों व शिक्षक भाई-बहनो की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले संगठन GSTA की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व अनेकानेक बधाई*।

दोस्तों आज आपके संगठन GSTA का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान *श्री सी.पी.सिहँ* की अध्यक्षता में माननीय शिक्षा मन्त्री  *श्री मनीष सिसौदिया* व हमारी निदेशक *मैडम श्रीमती सौम्या गुप्ता* से मिला।

दोस्तों मन्त्री जी बहुत सहज व सकारात्मक लगे ओर हमारी बैठक भी बहुत शानदार व सौहार्द पूर्ण रही तथा मन्त्री जी ने प्रतिनिधिमंडल का बहुत मान रखा,जैसे ही हमने उनसे वेतन विसंगतियों को दूर करवाने के बारे में प्रार्थना कि तो उन्हौने इस विषय को सही से समझा ओर फिर हमारी बात को पूरा करते हुए कहा कि हम ये काम जरूर करेगें। श्री सी पी सिहँ ने कहा की मन्त्री जी समय बहुत अनुकूल है कल *शिक्षक दिवस है आप कल ही इसकी घोषणा कर दें ओर निदेशक मैडम द्वारा एक General Order निकलवा दें। फिर उन्होंने हमें कल के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया की हम कल ही *शिक्षक दिवस*पर शिक्षकों को ये *तोहफा देंने की पूरी कोशिश करेगें ओर वेतन सम्बन्धित विसंगतियों को शीघ्र अति शीघ्र ही दूर करवा देगें।

फिर हमने निदेशक मैडम को भी इसके लिए सहमत किया ओर वो भी इसके लिए तैयार हो गई।

*GSTA* व समस्त शिक्षक समाज की तरफ से शिक्षा मन्त्री *श्री मनीष सिसौदिया* व *निदेशक मैडम* का बहुत-बहुत आभार,शुक्रिया,वंदन व अभिनंदन।

साथियों मिलने का सिर्फ ओर सिर्फ एक ही कारण था वेतन आयोग की विसंगतियां दुर करवाना। मित्रों GSTA शुरू से ही हमारी इस विसगंती को दूर करवाने के लिए अथक प्रयास व मेहनत करता रहा है।

पिछले काफी समय से हमने आप सभी भाई-बहनो के सहयोग से हर उस जगह पर गुहार लगाई लेकिन हो ना पाया था आज हमने मन्त्री जी को बताया कि ये हमारी मांग नही बल्कि हमारा हक है जिससे हम 2006 से वंचित है व ये किसी भी तरह से न्याय संगत नही है।

कृपया इसे ठीक करवाया जाये       
ताकि इससे सम्बन्धित सभी शिक्षकों को न्याय मिल सके ,मन्त्री जी ने इसको माना ओर शायद कल ही वो अपने मुखार्विंद से इसकी घोषणा भी कर देगें।

*मित्रो आप सभी ने GSTA का हर समय बहुत सहयोग किया है ओर ये बात भी सही है कि आपके सहयोग के बिना हम कुछ भी नही है लेकिन जब भी हमें जरूरत हुई आप सभी ने इसको बहुत अच्छे से निभाया है इसके लिए आप सब धन्यवाद के पात्र हैं GSTA आप सभी शिक्षक साथियों का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करता हैं*।

              धन्यवाद।

        निवेदक/आपका 

    *कृष्ण कुमार फोगाट*

    *जीएसटीए*- *सदस्य*

*जय शिक्षक*     *जय भारत*
Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS