SELECT THE LANGUAGE HINDI TO READ THE BLOG IN HINDI

Search This Blog

Home » » आज शिक्षक न्याय मंच की शिक्षा मंत्री से अध्यापकों की समस्याओं जैसे Stay Back on Friday order, online transfer, Promotiob of teachers etc के निवारण हेतु सकारात्मक बैठक।

आज शिक्षक न्याय मंच की शिक्षा मंत्री से अध्यापकों की समस्याओं जैसे Stay Back on Friday order, online transfer, Promotiob of teachers etc के निवारण हेतु सकारात्मक बैठक।

आज शिक्षक न्याय मंच की शिक्षा मंत्री से अध्यापकों की समस्याओं जैसे Stay Back on Friday order, online transfer, Promotiob of teachers etc के निवारण हेतु सकारात्मक बैठक।

💐💐💐💐💐💐💐💐
#प्रेस विज्ञप्ति#
दिनांक 05.06.2017 को शिक्षक न्याय मंच का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी ,दिल्ली सरकार से शिक्षक जगत की समस्याओं के निवारण हेतु मुख्यमंत्री आवास पर मिला । मुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं उचित निवारण हेतु 06.06.2017 को 10 बजे उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री जी के साथ बैठक निश्चित की। आज दिनांक 06.06.2017 को शिक्षक न्याय मंच का प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री जी से मिला। यह बैठक सौहार्दपूर्ण  माहौल में सम्पूर्ण हुई।उप मुख्य मंत्री जी शिक्षक समस्याओं से व्यथित दिखे एवं शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान हेतु आस्वस्त किया । जिसमे से महत्वपूर्ण मुद्दे निम्नलिखित रहे-
1.फ्राइडे के STAY BACK आदेश पर जल्द ही शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए विभागीय आदेश  जारी किया जाएगा।
2.ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को विभागीय कार्य से मुक्त रखने अथवा शिक्षकों को नॉन वकेशनल स्टाफ में रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
3.ऑनलाइन  ट्रांसफर जल्द ही शुरू होने का आश्वासन भी उप मुख्यमंत्री महोदय ने दिया।
 4.वेतन विसंगति को दूर करने पर भी उप मुख्यमंत्री जी का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा।
 5.DGEHS पैनल में NCR  के कुछ नए क्षेत्रों जैसे बागपत, झज्झर,भिवानी, अलवर,मेरठ, रोहतक,सोनीपत आदि के भी दो दो प्रमुख अस्पताल शामिल करने की शिक्षक न्याय मंच की मांग के प्रति भी उप मुख्यमंत्री महोदय ने जल्द कदम उठाने की सहमति दी.
6.लंबे समय से लंबित पड़े  MCD से TGT प्रमोशन एवं TGT से Pgt, PGT से उप प्रधानाचार्य  प्रमोशन संबंधित आदेश भी जल्द ही करने  की शिक्षक न्याय मंच की मांग भी मान ली गयी। 
7. 2012 से लंबित PGT हिंदी एवम अन्य सभी परीक्षाओं का रिजल्ट निकालने हेतु Dsssb को आदेशित भी जल्द किया जाएगा।
 8. प्रमोशन के उपरांत जिन PGT साथियों का ट्रांसफर उनके निवास स्थान से 10-15 या उससे ज्यादा दूर हो गया है वो साथी उप मुख्यमंत्री जी के समक्ष स्वयं अपना पक्ष रखें उनकी समस्या का निवारण यथाशीघ्र करने का आश्वासन उपमुख्यमंत्री महोदय ने दिया है।
 शिक्षक न्याय मंच उप मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षक समस्याओं के प्रति प्रदर्शित सकारात्मक  सोच से उत्साहित है एवं उनका आभार प्रकट करता है।शिक्षक न्याय मंच शिक्षक हित के लिए किसी भी कदम को उठाने के लिए सदैव समर्पित है। 

                                    b   जय शिक्षक जय भारत।
निवेदक
समस्त कार्यकारिणी
शिक्षक न्याय मंच,(रजि)
💐💐💐💐💐💐💐💐
Share this article :

Popular Posts

IMPORTANT LINKS